Homemade Peel Off Masks : हर तरह की स्किन के लिए बेस्ट हैं ये होममेड पील ऑफ मास्क.

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने और इंप्यूरिटिस को कम करने के लिए मार्केट में तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन आजकल पील ऑफ मास्क काफी पॉपुलर हो रहा है। पील ऑफ मास्क चेहरे को नरिशमेंट प्रदान करते हैं। जिससे हमारी स्किन सॉफ्ट और मॉइस्चराइज रहती है। यही कारण है कि आपको अपने चेहरे पर पील ऑफ मास्क जरूर लगाना चाहिए। लेकिन मार्केट में मिलने वाले मास्क में केमिकल होता है, जिससे आपके चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको हर तरह की स्किन टाइप के लिए पील ऑफ मास्क बनाना सिखाएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है पील ऑफ मास्क।

पील ऑफ मास्क लगाने के फायदे

पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरे की डीप क्लींजिंग हो जाती है।

पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है।

जिन महिलाओं के ब्लैकहैड्स होते हैं, उनके लिए पील ऑफ मास्क एकदम बेस्ट माने जाते हैं।

आप अपने चेहरे की डलनेस को दूर करने के लिए पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

एग व्हाइट एंड लेमन जूस

एग व्हाइट स्किन पोर्स को टाइट करता है, जबकि नींबू में मौजूद अल्फा हाईड्रोजिल एसिड स्किन में मौजूद ब्लैकहेड्स और इंप्यूरिटिस को दूर करता है। सबसे अच्छी बात है कि आप इस पील ऑफ मास्क को घर पर ही आसानी से बना सकती है।

आवश्यक सामान

1 एग व्हाइट

1 चम्मच ताजा नींबू का रस

बनाने का तरीका

एक बाउल लें और उसमें अंडा फोड़कर डाल दें।
अब एक दूसरे बाउल में अंडे के सफेद भाग को निकालकर डालें।
अब एग व्हाइट में एक चम्मच नींबू डालें। (ऑयली स्किन के लिए शीट मास्क)
लगाने का तरीका

एग व्हाइट और नींबू के रस से बनें पील ऑफ मास्क को अपनी आंखों के एरिया को छोड़कर पूरे मुंह पर लगाएं।
इसे मास्क को 25-30 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें।

मास्क के सूखने के बाद इसे अपने हाथों से फोरहेड से हटाना शुरू करें।

आखिर में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें।

चारकोल और जेलेटिन पील ऑफ मास्क
अगर आपकी स्किन पर बेहद ज्यादा मुंहासे होते हैं तो आपके लिए चारकोल और जेलेटिन से बना पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। चारकोल आपके चेहरे में मौजूद टॉक्सिन को दूर करेगा, जिससे मुंहासे की समस्या कम हो सकती है। साथ ही ऑयली स्किन के लिए भी आप चारकोल से बने पील ऑफ मास्क का उपयोग कर सकती हैं।

आवश्यक सामान

1 चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर

1/2 चम्मच जिलेटिन पाउडर

पानी

बनाने का तरीका

पील ऑफ मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें 1 चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर, 1/2 चम्मच जिलेटिन पाउडर और थोड़ा सा पानी मिलाएं।

पानी की मात्रा ज्यादा न मिलाएं क्योंकि पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए।

अब पेस्ट को क्रीमी टेक्सचर देने के लिए ओवन में 30 सेंकड के लिए रख दें। (दूध और शहद से बनाएं मास्‍क)

लगाने का तरीका

अब इस पील ऑफ मास्क को आईब्रो और हेयरलाइन एरिया में छोड़कर पूरे फेस पर लगा लें।

करीब 30 मिनट तक इसे सूखने दें।

जब मास्क सूख जाए तब इसे अपवर्ड डायरेक्शन में पील करें।

इसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

अब आखिर में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

आल्मंड रोज़ पील ऑफ मास्क

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको अपने चेहरे पर पील ऑफ मास्क लगाना चाहिए। चेहरे पर बादाम से बने पील ऑफ मास्क ड्राई स्किन के लिए एकदम बेस्ट है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।

आवश्यक सामान

3 चम्मच आल्मंड मिल्क
3 चम्मच रोज़ हाईड्रोसोल
3 बूंदें बादाम का तेल

बनाने का तरीका

पील ऑफ मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।

अब बाउल में 3 चम्मच आल्मंड मिल्क, 3 चम्मच रोज़ हाईड्रोसोल और 3 बूंदें बादाम का तेल डालें।

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। (ग्लोइंग स्किन के लिए पील ऑफ मास्क बनाएं)

लीजिए तैयार है आपका बादाम से बना होममेड पील ऑफ मास्क

लगाने का तरीका

पील ऑफ मास्क को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगा लें।

आपको मास्क को अपने आईज एरिया में नहीं लगाना चाहिए।

करीब 20-25 मिनट तक मास्क को सूखने के लिए छोड़ दें।

इन बातों का रखें खास ध्यान

पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करने के लिए कभी भी अपने हाथों का इस्तेमाल न करें। इसकी बजाय किसी साफ ब्रश का ही उपयोग करें।

हर यूज के बाद ब्रश को धोना भी सुनिश्चित करें।

अपने चेहरे पर पील ऑफ मास्क लगाने से पहले अपनी स्किन को क्लींज कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो आप पील ऑफ मास्क का पूरा फायदा नहीं उठा पाएंगी।

शावर के बाद ही अपने चेहरे पर पील ऑफ मास्क लगाएं। क्योंकि गरम पानी चेहरे पर स्टीम बनेगा, जिससे क्लॉग्ड पोर्स खुल जाएंगे।

पील ऑफ मास्क का चेहरे पर उपयोग करने के बाद हमेशा अपने चेहरे पर टोनर लगाएं।