Sugarcane Juice Increase Weight : डायटीशियन से जानें सच्चाई क्या गन्ने का जूस पीने से वजन बढ़ता है?

गर्मियों में गन्ने का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के मौसम में आपको हर जगह ये जूस आसानी से मिल सकता है। गन्ने के रस में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गन्ने को पोषक तत्वों का पॉवर हाउस भी माना जाता है। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि क्या गन्ने का जूस पीने से आपका वजन बढ़ता है? चूंकि गन्ने में कैलोरी और शुगर की मात्रा भी होती है इसलिए लोग हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि इसका सेवन वजन बढ़ा सकता है। गन्ने में सेहत के लिए फायदेमंद पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, थियामिन, राइबोफ्लेविन और अमीनो एसिड पाए जाते हैं। गन्ने का रस पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और कई समस्याओं में फायदा भी मिलता है।

क्या गन्ने का जूस पीने से वजन बढ़ता है? (Does Sugarcane Juice Increase Weight in Hindi?) : 

गन्ने में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। कई लोगों का मानना है कि गन्ने का जूस पीने से वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। वजन कम करने के लिए गन्ने का जूस पीने का तरीका और इसकी मात्रा अलग होती है और हमेशा एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसे पीना चाहिए। अगर आप गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीते हैं तो इसमें मौजूद शुगर या ग्लूकोज को हमारा शरीर अवशोषित कर लेता है और इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। एनर्जी बूस्ट करने के लिए गन्ने का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। हैदराबाद स्थित क्लिनिकल डायटीशियन डॉ दीपिका रानी के मुताबिक गन्ने का जूस वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। गन्ने के जूस में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और इसकी वजह से शरीर का फैट तेजी से बढ़ सकता है। वहीं अगर आप इसका संतुलित मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

गन्ने का जूस पीने के फायदे (Sugarcane Juice Benefits in Hindi) : 

गन्ने का जूस पीने से न सिर्फ आपके शरीर को ठंडक मिलती है बल्कि इसकी वजह से आपके शरीर को बहुत फायदा मिलता है। गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदा मिलता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की एनर्जी बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा गन्ने का जूस पीने से आपको लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा मिलता है। गन्ने के जूस को पीलिया की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन को बनाए रखने में बहुत लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा गन्ने के जूस में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे कई पोषक आपकी शरीर को कई तरीके से लाभ देते हैं। गन्ने के जूस में फ्लेवोनोइड्स की मौजूदगी होती है और इसका सेवन कैंसर की कोशिकाओं से लक्षण में बहुत फायदेमंद होता है। प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में गन्ने के रस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

संतुलित मात्रा में गन्ने के जूस का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अधिक मात्रा में गन्ने का जूस पीने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। गन्ने के जूस में पोलिकोसनॉल नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है। गन्ने का जूस अधिक मात्रा में पीने से आपको उल्टी, चक्कर आने की समस्या और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। खांसी और बलगम की समस्या में गन्ने का जूस न पीने की सलाह दी जाती है। वजन घटाने या वजन बढ़ाने के लिए गन्ने का जूस पीने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।