दही के साथ खाएंगे ये सब तो सेहत पर होगा बुरा असर
Foods Not To Eat With Curd: दही गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी बड़े चाव से खाया जाता है। दही खाने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं जैसे यह डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करता है, पेट को ठंडक देता है और कॉन्स्टिपेशन, पेट की गैस और एसिडिटी को कम करता है। वहीं, दही में विटामिन डी, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर इम्यून पॉवर भी बढ़ाते हैं। दही के इन सभी गुणों का फायदा पाने के लिए दही से बनने वाली लस्सी, छाछ, कढ़ी और श्रीखंड का सेवन किया जाता है। लेकिन, खाने-पीने की कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनके साथ दही का सेवन नहीं किया जाता। क्योंकि इन फूड्स का एकसाथ सेवन करने से कई प्रकार से नुकसान होता है और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जिनका दही के साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत नुकसान हो सकता है। (Foods Not To Eat With Curd In Hindi)
आम और दही
आम का मीठा स्वाद दही से बनी लस्सी और स्दीज का जायका और अधिक बढ़ा सकता है। पर बहुत से लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि यह उनके स्वास्थ्य के लिए कितना बड़ा खतरा हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आम और दही की तासीर अलग-अलग होती है और इसीलिए इनका सेवन एकसाथ करने से शरीर में टॉक्सिन या विषैले तत्वों का स्तर बहुत अधिक बढ़ सकता है। (why eating mango with curd is dangerous)
मछली के साथ दही
सीफूड लवर्स के लिए मछली और चिकन को मेरीनेट कर उनसे अलग-अलग तरह की डिशेज तैयार करना खूब पसंद आता है। लेकिन, दही के साथ मछली का सेवन कई बीमारियों की वजह बन सकता है। दरअसल, मछली में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है वहीं, दही में भी प्रोटीन पाया जाता है। जब प्रोटीन का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है तो इससे, पाचन तंत्र के लिए उसे पचा पाना मुश्किल हो जाता है और पेट में दर्द और इनडाइजेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। (Reasons fish and curd are not consumed together)
दही और प्याज
गर्मा-गर्म पुलाव या परांठों के साथ रायता खाने की आदत बहुत-से लोगों को होती है। खासकर, गर्मियों के मौसम में दोपहर के भोजन में लोग दही, टमाटर, प्याज और ककड़ी जैसी हेल्दी सब्जियों का बना रायता खाते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। लेकिन, स्वादिष्ट होने के बावजूद इस तरह से प्याज और दही को एकसाथ खाना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता। दरअसल प्याज की तासीर गर्म होती है वहीं दही की तासीर ठंडी होती है। इसीलिए जब इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाता हो शरीर में एलर्जिक रिएक्शन्स बढ़ जाते हैं। जिससे, खुजली, सोरायसीस और पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ( Foods not to eat with curd )
दही के साथ क्यों नहीं खानी चाहिए उड़द की दाल
उड़द की दाल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है लेकिन, अगर इसका सेवन दही के साथ किया जाए तो कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। उड़द की दाल और दही एक साथ खाने से पेट में दर्द, डायरिया, पेट फूलने जैसी बीमारियां हो सकती हैं।