Best Food For Empty Stomach : किन 10 चीजों को खाना चाहिए खाली पेट.

सुबह उठते ही क्या खाना चाहिए (what to eat at empty stomach), ये सवाल बहुत से लोग पूछते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कुछ चीजों को खाते ही पेट में गैस और बदहजमी की समस्या हो जाती है। तो, कई बार ये गैस बनने का कारण बन जाते हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी ये है कि हम जानें कि हमें खाली पेट किन चीजों का सेवन (foods to eat at empty stomach in hindi) करना चाहिए जो कि शरीर के लिए फायदेमंद हो। इसी बारे में जानने के लिए हमने लखनऊ, डाइट क्लीनिक में कार्यरत डाइटिशियन अश्वनी एच कुमार से बात की, जिन्होंने हमें खाली पेट खाई जाने वाली कुछ चीजों के बारे में बताया। जानते हैं विस्तार से।

खाली पेट खाएं ये 10 चीजें-10 foods for empty stomach in hindi

1. पपीता (Papaya)
पपीते में विटामिन सी और पपैन होता है जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से काम करता है। इसके अलावा इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन पपीते की खास बात ये है कि इसमें फाइबर होता है जो कि मल त्याग को नियंत्रित करने और मेटाबोलिज्म को सही रखने वाला सुपरफूड है। साथ ही साल भर आसानी से उपलब्ध होने के कारण पपीता को आसानी से अपने नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। फल न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालेगा बल्कि खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करेगा और हृदय रोगों को रोकेगा।

2. तरबूज (Watermelon)
फल हमेशा नाश्ते में खाने के लिए एक अच्छा विकल्प होते हैं और तरबूज इस सूची में सबसे ऊपर है। 90% पानी से बना यह फल शरीर को हाइड्रेशन की एक बड़ी खुराक प्रदान करता है। यह न केवल शुगर क्रेविंग को रोकता है बल्कि कैलोरी पर भी कम होता है। तरबूज इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और इसमें उच्च स्तर का लाइकोपीन भी होता है जो हृदय और आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाता है।

3. भीगे हुए बादाम (Soaked almonds)
मैंगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड से भरपूर बादाम का सेवन हमेशा से ही शरीर के लिए फायदेमंद है। इसे रात भर भिगोकर रखें। बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो आपके शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। इसलिए इन्हें खाने से पहले हमेशा छिलका उतारना चाहिए। बादाम आपको पोषण की सही खुराक देगा और आपके दिमाग को तेज करने में भी मदद करेगा। साथ ही इसका फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन तंत्र के साथ बॉवेल मूवमेंट को सही रखता है।

4. अंकुरित मूंग (Sprouted Moong)
अंकुरित मूंग में कम कैलोरी और ज्यादा और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इसके अलावा, अंकुरित मूंग में फाइबर की मात्रा अच्छा होती है जो कि पेट को हेल्दी रखते हैं। इसके अलावा ये पेट में बाइल जूस और एसिड प्रोडक्शन को सही रखता है, जिससे मेटाबोलिज्म सही रहता है। इसके अलावा अंकुरित मूंग में विटामिन बी, फास्फोरस, मैग्नीशियम और कई खनिज होते हैं। ये सभी मिल कर शरीर को कई फायदे देते हैं और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

5. अंकुरित चने (Sprouted Chana)
अंकुरित चने को आप कभी भी खा सकते हैं। लेकिन खाली पेट इसका सेवन करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, अंकुरित चने में आयरन, विटामिन और कई फाइबर होते हैं जो कि पेट को हेल्दी रखने के साथ शरीर को एनर्जी भी देते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी होता है जो कि ब्रेन बूस्टर का भी काम करता है। साथ ही ये हड्डियों के लिए, बालों के लिए और वजन संतुलित रखने के लिए फायदेमंद है।

6. खीरा (Cucumber)
खीरे को खाली पेट खाने से शरीर में हाइड्रेशन बनी रहती है। दरअसल, इसमें इतना पानी होता है कि ये स्किन में ग्लो ला सकता है। साथ ही खीरे में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि मेटाबोलिज्म बूस्ट करता है और बॉवेल मूवमेंट को सही करता है। इस तरह ये खीरा एक साथ कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। साथ ही ये पेट को भी ठंडा करता है और शरीर की कई गतिविधियों को सही रखने में मददगार है।

7. आंवला (Amla or gooseberry)
आंवले में विटामिन सी और आयरन होता है। खाली पेट आंवला खाने से शरीर को जहां फाइबर मिलता है वहीं कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं जो कि मौसमी बीमारियों से हमारा बचाव करते हैं। इसके अलावा रोज एक आंवले का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आप सेहतमंद रहते हैं।

8. खजूर (Khajoor or dates)
सुबह उठने के बाद कुछ लोगों को अक्सर कमजोरी महसूस होती है। उन्हें लगता है कि जैसे शरीर में ताकत ही ना हो। ऐसे में सुबह-सुबह खजूर खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप तुरंत एनर्जी बूस्ट चाहते हैं, तो आप पानी के साथ दो खजूर खा सकते हैं। इसनें विटामिन और फाइबर होता है जो कि पेट के लिए अच्छा है।

9. भिगोए हुए मुनक्का (Soaked Munka)
भिगोए हुए मुनक्का पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होते हैं। जब रात में मुनक्का को भिगो देते हैं और सुबह इसे खाते हैं तो इससे पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ जाता है। चूंकि वे नेचुरल शुगर से भरे होते हैं, इसलिए वे सुबह आपकी ऊर्जा को बढ़ाते हैं और आपको पूरे दिन के लिए तैयार करते हैं। इसके अलावा ये आपके शरीर पर हानिकारक प्रभाव डालने वाले एसिड को भी बेअसर करते हैं। साथ ही इसका फाइबर बवासीर जैसे रोग मेंभी फायदेमंद है।

10. चिया सीड्स (Chia Seeds)
ये छोटे बीज प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और ओमेगा 3s से भरे होते हैं। इन्हें खाने का सबसे अच्छा तरीका है जब इन्हें रात भर भिगोया गया हो और सुबह इन्हें खाली पेट खाया जाए। चिया सीड्स में आपको लंबे समय तक भरा रखने की क्षमता होती है। इस तरह ये वजन घटाने में मदद करते हैं। जब वे भिगोए जाते हैं तो वे एक जिलेटिनस लेप विकसित करते हैं जो उन्हें पाचन तंत्र में तेजी से चलने में मदद करता है। इससे वेट लॉस होता है।