एक्सरसाइज न करना, खराब खान पान, पर्याप्त नींद न लेने जैसी खराब आदतों के चलते हमारे शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं। जिसके कारण शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है। टॉक्सिन से बॉडी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद ही कोई होगा जिसकी बॉडी में टॉक्सिन न हो। इन्हीं टॉक्सिन की वजह से शरीर में कई तरह की परेशानी आने लगती हैं।
बॉडी में जब टॉक्सिन बनने लगता है, तब चेहरे पर मुहांसे आने लगते हैं। आप हमेशा आलस में रहते हैं। पेट में गैस, जलन और दर्द होता है? अगर आप भी इन्हीं सभी समस्याओं से परेशान हैं, तो इसका मतलब है कि आपको अपने शरीर को अंदर से साफ करना चाहिए।
लेकिन इसके लिए आपको कोई सप्लीमेंट या किसी महंगे प्रोडक्ट का सेवन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप डिटॉक्स स्मूदी बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसकी रेसिपी। तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
अनानास की स्मूदी
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप गाजर और अनानास से बनी स्मूदी पी सकती हैं। अनानास में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन सी पाया जाता है। ये सभी चीजें शरीर को डिटॉक्स करती हैं। वहीं सेब में पेक्टीन पाया जाता है, जो शरीर को साफ रखता है।
आवश्यक सामग्री
1/2 कप सेब
2 चम्मच नींबू का रस
1 कप गाजर
1 कप अनानास
1 कप पानी
पुदीना
2-3 आईस क्यूब्स
विधि
सभी चीजों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
लीजिए तैयार है आपकी अनानास स्मूदी।
इसे एक गिलास में डालें।
आईस क्यूब्स और पुदीना पत्तियां डालकर स्मूदी सर्व करें।
गाजर, आम, अंगूर की स्मूदी
गाजर और शहद में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से आपके शरीर से विषैले पर्दाथ निकल जाएंगे और आपकी बॉडी साफ हो जाएगी। आप इन फ्रूट्स को मिक्स करके हेल्दी स्मूदी बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
1 कप बादाम का दूध
1 कप गाजर
2 कप आम
1 कप अंगूर
1 केला
1 बड़ा चम्मच शहद
1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज
विधि
जार में सभी चीजों को डालें और ब्लेंड कर लें।
अब इसे एक गिलास में डालें और आईस क्यूब्स से ड्रिंक को ठंडा करें।
लीजिए तैयार है आपकी डिटॉक्स स्मूदी। ( बैलेंस्ड डाइट के प्रभाव)
चुकंदर की स्मूदी
चुकंदर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए डॉक्टर द्वारा यह सलाह दी जाती है कि इसे डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। चुकंदर खाने से पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं नहीं होती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर से विषैल पर्दाथों को निकालने का काम करते हैं। इसलिए आपको चुकंदर स्मूदी बनानी चाहिए।
आवश्यक सामग्री
1 कप चुकंदर
1/2 कप लाल गाजर
1/2 कप सेब
1 कप पानी
बर्फ
विधि
सबसे पहले एक कप चुकंदर, लाल गाजर और सेब को धो लें। (1 महीने का वेट लॉस डाइट प्लान)
इसके बाद सभी चीजों को काट लें।
फिर मिक्सी में पीस लें।
लीजिए तैयार है आपकी चुंकदर स्मूदी।