Coconut water at night : सुबह शरीर में दिखेंगे ये 5 बदलाव रोज रात में पिएं नारियल पानी.

रात में नारियल पानी पीने के फायदे- Coconut Water Benefits At Night In Hindi
नारियल पानी (coconut water) को बड़े, बच्चे, रोगी और यहां तक कि गर्भवती महिलाओं तक के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये ऐसा ड्रिंक है जिसमें एक साथ कई पोषक तत्व हैं। जैसे कि विटामिन ए, इलेक्ट्रोलाइट, मैग्नीशियम और पोटेशियम। लोग इसे सुबह खाली पेट, शाम के समय या फिर दिन में भी पी लेते हैं। लेकिन आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि नारियल पानी को रात पीना बहुच फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को रात में इसे पी कर तुरंत सोना नहीं चाहिए लेकिन दूसरे लोग इसे आराम से सोने से पहले पी सकते हैं। दरअसल, रात में इसे पीने से तनाव के स्तर में कमी आती है और आपकी नींद बेहतर होती है। इसके अलावा भी रात में नारियल पानी पीने के कई फायदे हैं। जैसे कि

1. पेट होगा साफ (Coconut Water For Constipation)
नारियल पानी कब्ज को रोकने में काफी मदद करता है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है और सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता है तो उन्हें रात को सोने से पहले नारियल पानी पीना चाहिए। नारियल में मौजूद उच्च फाइबर कब्ज को बहुत जल्दी दूर कर सकता है। इसके अलावा कुछ रातों तक ये काम करना पेट समेत किडनी, लिवर और आंतों की सफाई में भी मदद करता है। जिससे आपको अल्सर जैसी समस्या नहीं होती।

2. सुबह उठते ही नहीं होगी कमजोरी(Coconut Water For Morning Weakness)
सुबह उठते ही अक्सर लोगों को कमजोरी महसूस होती है। ये शरीर में खून की कमी जैसे कि एनीमिया के कारण हो सकता है। ऐसे में नारियल पानी का आयरन खून की कमी को दूर करता है। इसके अलावा मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन बी शरीर में एनर्जी बनाए रखता है जिससे सो कर उठने के बाद भी कमजोरी नहीं महसूस होती।

3. त्वचा में दिखेगी निखार (Coconut Water For Glowing Skin)
नारियल पानी एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसका विटामिन बी 2 और विटानिन 3 कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करता है। इसके अलावा ये त्वचा में हाइड्रेशन को बढ़ाता है और इससे त्वचा में लचक आती है और झुर्रियां नहीं होती। साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके और शरीर को डिटॉक्स करके त्वचा में नेचुरल ग्लो लाता है।

4. लो बीपी और माटापे की समस्या को करेगा कंट्रोल (Coconut Water For Low Bp And Weight Loss)
कुछ लोगों को सुबह उठते ही लो बीपी की समस्या रहती है। इसकी वजह से उन्हें उठने और तेजी से काम करने का मन नहीं करता है। इस स्थिति में रात को नारियल पानी पीना इस समस्या से बचाव में मदद कर सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को वेट लॉस की चिंता होती है उनके लिए भी ये फायदेमंद है। क्योंकि पहले तो ये मेटाबोलिक रेट को तेज करता है और फैट बर्न करता है। दूसरा ये सुबह-सुबह एक्सरसाइज और योग करने की ताकत देता है जो कि वेट लॉस में मददगार है।

5. कम होगी हाथ-पैरों की जलन और मांसपेशियों का दर्द (Coconut Water For Burning Sensation And Muscle Pain)
नारियल पानी को अक्सर ऊर्जा-बढ़ाने वाले ड्रिंक के रूप में प्रयोग किया जाता है लेकिन ये शरीर को ठंडा भी करता है जिससे हाथ-पैरों की जलन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही नारियल पानी में ऐसे तत्व होते हैं जो आपको बेहतर नींद में मदद कर सकते हैं, जैसे मैग्नीशियम और पोटेशियम और सुबह उठने पर शरीर दर्द और मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।