Lime Powder in lump : शरीर के गांठ को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है चूना, जानें इस्तेमाल का तरीका.

Lime Powder in lump : शरीर में गांठ या रसौली बनने पर कई लोग इसे कैंसर समझने की गलती करते हैं। लेकिन यह दर्द रहित गांठ होती है, जो समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। हालांकि, इसका समय पर इलाज कराना जरूरी होता है ताकि गंभीर समस्याएं होने की संभावना को कम किया जा सकता है। इसके अलावा हमारे शरीर पर कुछ ऐसी गांठे भी होती हैं, जो बीमारियों या फिर चोट लगने की वजह से हो जाती हैं। इन गांठों को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे कई तरह की समस्याएं होने की संभावना होती है। कई लोग गांठ को ऑपरेशन के जरिए निकलवाते हैं। वहीं, पुराने समय में गांठ को कम या फिर पूरी तरह से खत्म करने के लिए चूने का इस्तेमाल किया जाता था। जी हां, चूने की मदद से गांठ को कम करने की कोशिश की जाती है। यह काफी प्रभावी घरेलू उपाय है। आज भी कई क्षेत्रों में गांठ को कम करने के लिए चूने का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं गांठ में चूने के फायदे क्या होते हैं?

गांठ में कैसे फायदेमंद है चूना?
गांठ को कम करने के लिए चूना काफी प्रभावी हो सकता है। इसका इस्तेमाल आप गांठ को कम करने के लिए सीधे तौर पर कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप स्किन पर पहली बार चूना लगा रहे हैं तो पैच टेस्ट करना न भूलें। वहीं, चूने से अगर गांठ में किसी तरह का फर्क नजर नहीं आ रहा है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

गांठ में चूने के फायदे
आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि गांठ पर चूने का इस्तेमाल करने से गांठ धीरे-धीरे कम होने लगती है। वहीं, सामान्य कारणों से गांठ होने की स्थिति में चूना लगाने से गांठ पूरी तरह से खत्म भी हो सकता है।

इतना ही नहीं अगर आपको घाव या फिर फोड़े फुंसी की वजह से गांठ बनी है, तो चूने का पेस्ट प्रभावित स्थान पर लगाने से घाव फूट जाता है। साथ ही घाव सूखाने में भी चूने का इस्तेमाल हो सकता है। पौराणिक समय से ही घाव को फोटने या फिर सूखाने के लिए चूने का इस्तेमाल होता है। हालांकि, अगर आप पहली बार चूने का प्रयोग कर रहे हैं तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

गांठ पर कैसे करें चूने का इस्तेमाल
गांठ पर चूने का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 चुटकी चूना लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। इसके बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे एक साफ कॉटन के कपड़े से पोछ दें। नियमित रूप से 2 से 3 बार इस तरह से चूने का इस्तेमाल करने से आपको फर्क नजर आएगा।