गर्मियों के सीजन में आड़ू का सेवन देश के कई हिस्सों में किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह विटामिन सी से भरपूर फल होता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- फाइबर, विटामिंस, खनिज पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है। लेकिन क्या आपने आड़ू की पत्तियों का इस्तेमाल किया है? आड़ू की फल की तरह इसकी पत्तियां भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती हैं। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल आप सीधे तौर पर कर सकते हैं। वहीं, कई लोग आड़ू की पत्तियों से चाय बनाकर (benefits of boiled peach leaves) पीते हैं। इससे स्वास्थ्य को काफी लाभ हो सकता है। आज हम इस लेख में आड़ू की पत्तियों के इस्तेमाल से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से बातचीत की। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
आड़ू की पत्तियों के फायदे (Health benefits of peach leaves)
1. आंखों के लिए फायदेमंद
आड़ू की पत्तियों का इस्तेमाल करने से आपकी आंखों की समस्या को दूर कर सकता है। खासतौर इसकी पत्तियों को पीसकर अपने आंखों के आसपास लगाएं। इससे आंखों की ड्राईनेस दूर होती है। साथ ही आपकी आंखों को ठंडक मिल सकती है। इससे आंखों को राहत मिल सकता है।
2. पीरियड्स की परेशानियों में लाभकारी
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी दर्द और ऐंठन की परेशानी होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप आड़ू के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीरियड्स में दर्द या ऐंठन होने पर आड़ू के पत्तों से तैयार चूर्ण को 1 गिलास पानी के सा लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
3. घाव को जल्दी भरने में किया जा सकता है इस्तेमाल
घाव को ठीक करने के लिए आप आड़ू की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, आड़ू की पत्तियों को पीसकर इसे अपने घाव पर लगा सकते हैं। इससे आपका घाव जल्दी भर सकता है।
5. पेट के कीड़े को करे खत्म
कई बच्चों को मिट्टी या फिर संक्रमण युक्त खाद्य पदार्थ खाने की वजह से पेट में कीड़े की समस्या हो जाती है। पेट में कीड़े की परेशानी को दूर करने के लिए आप आड़ू की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह बच्चों में पेट दर्द की परेशानी को दूर करने में प्रभवी हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पत्तियों को पीसकर इसका रस निल लें। करीब 2 से 3 एमएल रस को बच्चों को पिलाएं। इससे पेट में कीड़े की समस्या कम हो सकती है।