Sweet Corn Benefits : इन 3 विटामिन की कमी को दूर कर सकता है भुट्टा (स्वीट कॉर्न) जानें सेहत के लिए इसे खाने के खास लाभ.

भुट्टा में कौन सा विटामिन पाया जाता है-Sweet Corn Vitamins?

Sweet corn benefits: स्वीट कॉर्न जिसे देसी भाषा में मक्का या भुट्टा कहते हैं, लोगों के लिए एक सस्ता और शानदार स्नैक्स है। कुछ लोग इसे यूं ही आग पर पका हुआ या उबला हुआ खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे सब्जियों और अपने सैंडविच का हिस्सा बनाते हैं। पर आपको जान कर हैरानी हो सकती है कि मक्का खाने के फायदे या भुट्टा खाने के फायदे (makka khane ke fayde) कई हैं। दरअसल, ये फाइबर से भरपूर होता है और इसलिए पाचन समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें सोडियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होता है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। लेकिन इसकी सबसे खास चीज है इनमें मिलने वाले विटामिन जो कि कुछ ही फूड्स में पाए जाते हैं। तो, आइए जानते हैं भुट्टा में कौन सा विटामिन पाया जाता है और इसका फायदे क्या हैं।

1. विटामिन बी 1(Vit B1)
विटामिन बी 1 शरीर के लिए कई प्रकार से काम करता है। ये शरीर के लिए इतना जरूरी विटामिन है जो कि मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और पाचन तंत्र की समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। दरअसल, इस विटामिन को थायमिन भी कहा जाता है जो कि हमारे भोजन को ऊर्जा में बदलने के साथ-साथ तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जिम्मेदार है। इसलिए अगर आपको दिमाग से हेल्दी रहना है तो स्वीट कॉर्न का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. विटामिन बी9 (Vit B9)
स्वीटकॉर्न फोलेट से भी भरपूर होता है, जिसे विटामिन बी9 भी कहा जाता है। यह पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से काम करता है। खासकर गर्भावस्था के दौरान ये महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है। दरअसल, फोलेट स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और गर्भ में बच्चे के विकास में योगदान देता है। विटामिन बी9 का अनुशंसित दैनिक सेवन 200 माइक्रोग्राम है और आप केवल 100 ग्राम स्वीटकॉर्न के साथ 35 माइक्रोग्राम फोलेट प्राप्त कर सकते हैं।

3. विटामिन सी (Vit C)
मकई या भुट्टा विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। ये एक पावरहाउस विटामिन है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है। ये थकान का मुकाबला करता है और शरीर को एनर्जी देने का भी काम करता है। इसके अलावा ये कोलेजन को भी उत्तेजित करता है और लौह अवशोषण का समर्थन करता है। चूंकि विटामिन सी गर्मी के प्रति संवेदनशील होता है और खाना पकाने के दौरान इसके कुछ गुणों को खो सकता है, स्वीटकॉर्न को भाप में पकाने का एक सबसे अच्छा तरीका है। इसके अलावा स्वीटकॉर्न में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व मैग्नीशियम और पोटेशियम हैं। मैग्नीशियम हमारी मांसपेशियों और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये भोजन के चयापचय को ठीक करता है और थकान को कम करने में मदद करता है। पोटेशियम की भूमिका हमारे शरीर में तरल पदार्थों को संतुलित करने के साथ-साथ हमारी मांसपेशियों को आराम देने का है। यही कारण है कि स्वीटकॉर्न वर्कआउट के बाद खाने वाला अच्छा स्नैक्स है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको मकई या भुट्टा जरूर खाना चाहिए।