Toothache Relief : किचन की इन 5 चीजों से पाएं इंसटेंट राहत दांतो के दर्द ने कर दिया खाना-पीना मुश्किल.

दांत दर्द(Toothache) आम समस्याओं में से एक है। आप सूजन, दर्द और अन्य लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं। दांत में दर्द कई कारण हो सकते हैं जिनमें कैविटी, इनेमल का क्षरण, संक्रमण, गंदगी आदि शामिल हैं। यह इतने दर्दनाक होते हैं कि आपका भोजन चबाना भी कठिन हो सकता है। साथ ही कुछ भी ठंडा पीने से भी आप दर्द से परेशान हो सकते है।

यह दर्द इसलिए ज्यादा होता है क्योंकि आपके दांत के अंदर का गूदा नसों, ऊतकों और रक्त वाहिकाओं से भरा नरम पदार्थ होता है। ये लुगदी नसें आपके शरीर में सबसे संवेदनशील होती हैं। जब ये नसें बैक्टीरिया (फोड़ा) से चिड़चिड़ी या संक्रमित होती हैं, तो वे गंभीर दर्द पैदा कर सकती हैं।

दांतों में होने वाले कभी-कभी इतने गंभीर हो जाते हैं कि आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकते है। दांतों के दर्द को आप कुछ घरेलू नुस्खों से दूर कर सकते हैं। लेकिन अगर दर्द कुछ दिनों तक बना रहता है तो सटीक कारण जानने के लिए अपने दंत चिकित्सक को दिखाना महत्वपूर्ण है। यहां कुछ प्रभावी घरेलू उपचार बता रहें जो आपको इस असहज स्थिति को से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।

दांतो का घरेलू उपचार- लहसुन
एनसीबीआई की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन दांत दर्द को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दर्द निवारक के रूप में भी काम करते हैं। यह दांतो के प्लाक पर काफी असरदार हो सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप लहसुन की चाय बना सकते हैं या लहसुन की ताजी कली को चबा सकते हैं। इसके अलावा प्रभावित जगह पर लहसुन का पेस्ट भी लगा सकते हैं।

​दांतो के दर्द को घर कैसे ठीक करें- लौंग का तेल लगाएं
नेशनल सेंट्रल फॉर बायोटेकनोलॉजी इंफोर्मेशन के अनुसार, लौंग के तेल में यूजेनॉल (eugenol) और एसिटिल यूजेनॉल (acetyl eugenol)मौजूद होता है, जो एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक (दर्दनिवारक) लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में इसका उपयोग दांत के दर्द का रामबाण इलाज हो सकता है।

​प्याज दिलाता है दांतो में दर्द से राहत
प्याज में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया पर असरदार होता है। इसके साथ ही यह दांत दर्द का घरेलू इलाज के तौर पर भी एक प्राकृतिक दवा की तरह उपयोग किया जा सकता है। यदि आप दांत में दर्द से परेशान हैं तो प्याज के टुकड़े को दर्द वाली जगह पर कुछ देर के रखा छोड़ दें।

​खारा पानी कम करता है दांतो का दर्द
दांतों की समस्याओं के लिए नमक के पानी से कुल्ला करना बुनियादी उपचारों में से एक है। यह दांत दर्द के लिए एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय है। इसके फायदे के लिए गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर इसे माउथ वॉश की तरह इस्तेमाल करें। आप इसे दिन में 2-3 बार दोहरा सकते हैं।

​पुदीना है दांतो में दर्द का रामबाण उपाय
लौंग की तरह ही, पुदीना दांत दर्द, सूजन को कम कर सकता है और संवेदनशील मसूड़ों से राहत पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में आप दांत में दर्द होने पर पेपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं या दांत पर थोड़ा गर्म पेपरमिंट टी बैग भी रख सकते हैं।