Constipation Home Remedies : ये 4 चीजें कब्ज से परेशान लोगों को नहीं खानी चाहिए बढ़ सकती है समस्या.

kabj me kya nahi khana chahiye : कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसमें मलत्याग में काफी परेशानी होती है। कुछ लोगों का कहना होता है कि घंटों तक टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ करने में तकलीफ होती है। ये समस्या गलत खानपान के साथ ही खराब लाइफस्टाइल के कारण भी होती है। हालांकि, अगर खानपान पर ध्यान दिया जाए तो इस परेशानी से बचा जा सकता है।

बच्चों के साथ ही बड़ों में भी ये समस्या कॉमन है। यहां जानिए आयुर्वेद के मुताबिक कब्ज से पीड़ित व्यक्ति को किन चीजों से बचना चाहिए।

कब्ज में नहीं खानी चाहिए ये चीजें

1) जीरा- आयुर्वेद की मानें तो कब्ज की समस्या में जीरा नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर सूखी होती है, जिसे आयुर्वेद में ग्राही भी कहा जाता है। ये नमी को सोखता है। इसलिए इसे कब्ज होने पर खाने से बचना चाहिए।

2) दही- वैसे तो इसे पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन कब्ज में ये अच्छा नहीं है। आयुर्वेद की मानी तो ग्राही वाली चीजों को कब्ज की परेशानी में खाने से बचना चाहिए।

3) कॉफी- कॉफी पीने पर डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो सकती है, जिससे कब्ज की समस्या पहले से ज्यादा हो सकती है। ऐसे में अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपको डायट में इन चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए।

4) कच्चा केला- अच्छा पका केला खाने से आपके पाचन में मदद मिल सकती हैं। लेकिन कच्चा केला खाने से समस्या बढ़ सकती है। कब्ज से पीड़ित लोगों को कच्चा केला खाने से बचना चाहिए।
कब्ज से राहत कैसे मिलेगी

– आयुर्वेद के मुताबिक कब्ज से राहत पाने के लिए आपको सुबह के समय गर्म पानी में घी डालकर पीना चाहिए।

– आप चाहें तो दूध में गाय का घी डाल कर पी सकते हैं। अच्छे से पेट साफ करने में ये नुस्खा मददगार हो सकता है।