Home Remedies For Burning Sensation In Hands : ये 5 घरेलू उपाय मिर्च काटने के बाद हाथ में होने वली जलन से छुटकारा दिलाएंगे.

Home Remedies For Burning Sensation In Hands : बहुत से लोगों के साथ अक्सर यह समस्या होती है कि जब वे चाकू से लाल या हरी मिर्च काटते हैं, तो कुछ समय उनके हाथों में जलन होने लगती है। जिसके कारण लोगों को कुछ देर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार हाथों में काफी तेज जलन होती है और बहुत देर तक जलन कम भी नहीं होती है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए बार-बार हाथ धोते हैं, तो कभी हाथों में कॉलगेट, स्किन क्रीम और तेल आदि जैसे नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन फिर भी हाथों की जलन कम नहीं होती है। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे में आपके पास क्या विकल्प है? मिर्च काटने के बाद होने वाली जलन से आप कैसे जल्दी छुटकारा पा सकते हैं? क्या आप जानते हैं कुछ घरेलू उपाय की मदद से आपको हाथ में होने वाली जलन को शांत करने में मदद मिल सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! इस लेख में हम आपको मिर्च से होने वाली हाथ में जलन से छुटकारा पाने के लिए 5 घरेलू उपाय (mirchi katne se hatho me jalan ke upay) बता रहे हैं।

मिर्च काटने से हाथ में जलन के उपाय- Home Remedies For Burning Sensation In Hands Due To Chillies In Hindi

1. बर्फ रगडें
हाथों की जलन को शांत करने के लिए आप हाथों पर बर्फ रगड़ सकते हैं, इससे बहुत राहत मिलती है। बर्फ रगड़ने जलन में आराम मिलता है और आप अच्छा महसूस करते हैं।

2. शहद लगाएं
आयुर्वेद में शहद को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। शहद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लेमेरी गुणों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। त्वचा के घाव भरने में शहद बहुत प्रभावी होता है। हाथों के की जलन से छुटकारा पाने के लिए हाथों में शहद लगाएं, यह तुरंत जलन से राहत प्रदान करेगा।

3. एलोवेरा लगाएं
शहद की तरह एलोवेरा भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा की कई समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय है। एलोवेरा को ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है। यह मिर्च काटने के बाद होने वाली जलन को शांत करता है और ठंडक पहुंचाता है।

4. दूध या दही लगाएं
दूध, दूध की मलाई और दही त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करते हैं। इनमें भी कूलिंग एजेंट होते हैं, जिससे यह जलन को शांत करने में मददगार हैं।

5. नींबू रगड़ें
हाथ की जलन को शांत करने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी बहुत प्राचीन नुस्खा है। नींबू में विटामिन सी के साथ ही सिट्रिक एसिड होता है। यह त्वचा को ठीक करने, घाव भरने के साथ ही जलन से छुटकारा दिलाने में बहुत प्रभावी है। आप नींबू के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं।