Mehndi with Egg for Hair : ये 5 फायदे मेहंदी में अंडा मिलाकर बालों पर लगाने से मिलेंगे जानें अप्लाई करने का तरीका.

Mehndi with Egg for Hair in Hindi : हमारी सेहत की तरह ही बालों को भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन की जरूरत होती है। ऐसे में अकसर लोग बालों को प्रोटीन देने के लिए केराटीन का सहारा लेते हैं। इसके अलावा कुछ लोग बालों को नरिश, सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए मेहंदी का उपयोग करते हैं। मेहंदी को बालों के लिए काफी पुराने समय से घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल में लाया जाता रहा है। वैसे तो कुछ लोग बालों में सिर्फ मेहंदी लगाते हैं, लेकिन कई लोग मेहंदी में दही, एलोवेरा जेल आदि मिलाकर लगाना पसंद करते हैं। क्योंकि इससे बालों की ड्राईनेस कम होती है। आप चाहें तो मेहंदी में अंडा मिलाकर भी बालों पर लगा (Egg with Mehndi for Hair) सकते हैं। जी हां, मेहंदी और अंडे को बालों पर लगाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

आपको बता दें कि मेहंदी विटामिन सी, विटामिन डी का अच्छा सोर्स होता है। इसके अलावा इसमें निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इसके अलावा अंडे में भी प्रोटीन होता है। जब मेहंदी और अंडा हेयर पैक (Mehndi Egg Hair Pack in Hindi) लगाया जाता है, तो इससे बालों को कई फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं मेहंदी में अंडा मिलाकर लगाने से क्या होता है? मेहंदी में अंडा लगाने के फायदे क्या हैं (Balo me Mehndi aur Anda Lagane ke Fayde)? या फिर बालों में मेहंदी और अंडा कैसे लगाएं?

बालों में मेहंदी और अंडा लगाने से क्या होता है- Henna with Egg for Hair Benefits in Hindi

1. बालों को चमकदार बनाए
बालों में मेहंदी और अंडा एक साथ मिलाकर लगाने से बालों को पोषण मिलता है। इससे बाल नरिश होते हैं। साथ ही मेहंदी और अंडा बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर के रूप में भी काम करता है। इससे बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।

2. बाल मजबूत बनाए
अंडा और मेहंदी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जब ये पोषक तत्व बालों को मिलते हैं, तो इससे बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। इससे बालों का झड़ना रुकता है और बाल घने बने रहते हैं। इसलिए बालों को मजबूत बनाने के लिए मेहंदी और अंडा हेयर पैक का इस्तेमाल जरूर करें।

3. स्कैल्प हेल्थ के लिए लाभकारी
मेहंदी और अंडा बालों के साथ ही स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। मेहंदी और अंडा हेयर पैक को स्कैल्प पर लगाने से कई लाभ मिल सकते हैं। इससे डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है, बैक्टीरियल इंफेक्शन दूर होता है। साथ ही स्कैल्प में नमी बनी रहती है, जिससे बालों ड्राई होने से बचते हैं।

4. डैमेज बालों को रिपेयर करे
मेहंदी और अंडे में बालों को रिपेयर करने के गुण भी पाए जाते हैं। अगर आपके बाल रूखे, बेजान या भी धूप की वजह से खराब हो गए हैं, तो आप मेहंदी और अंडे को एक साथ मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। इससे बाल सॉफ्ट बनेंगे। साथ ही बाल मजबूत बनेंगे और उनका झड़ना रुकेगा। इतना ही नहीं मेहंदी और अंडा स्प्लिट एंड्स को भी दूर करने में मदद करता है।

5. कैमिकल्स से बचाए
आजकल धूल-मिट्टी, प्रदूषण और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले कैमिकल्स की वजह से बाल डैमेज होने लगते हैं। इस स्थिति में बालों का झड़ना शुरू होता है, बाल फ्रिजी और रफ नजर आने लगते हैं। अगर कैमिकल का असर आपके बालों पर भी पड़ने लगा है, तो आप मेहंदी और अंडे को एक साथ मिलाकर लगा सकते हैं। मेहंदी और अंडा बालों को हानिकारक कैमिकल्स से बचा सकते हैं।

बालों में मेहंदी और अंडा कैसे लगाएं- How to Apply Henna and Egg on Hair in Hindi
बालों में मेहंदी और अंडा लगाने के फायदों के बारे में तो आप जान ही चुके हैं। अब आप इसे लगाने के तरीके के बारे में भी जान लें-

बालों में मेहंदी और अंडा लगाने के लिए सबसे पहले 3-4 चम्मच मेहंदी पाउडर लें।

इस मेहंदी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। आप चाहें तो इसमें शिकाकाई और आंवला पाउडर भी मिला सकते हैं।

सुबह मेहंदी के पेस्ट में एक अंडा डालें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

इसके बाद आप मेहंदी और अंडा हेयर पैक को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा सकते हैं।

एक घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इस दौरान बालों को गर्म पानी से धोने से बचें।