Taj Mahal Facts: भारत में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) चल रहा है। 15 अगस्त, 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको उन मशहूर और यादगार स्मारक, मंदिर व म्यूजियम के बारें में बता रहे हैं, जो हिंदुस्तान के माथे पर लगे मुकुट में नगीने के समान हैं। ‘दिल से देसी’ सीरीज में बात प्यार की निशानी ताजमहल (Taj Mahal) के उन फैक्ट्स की जो आपको हैरानी में डाल देंगे… Taj Mahal Facts
50 कुओं पर टिका है ताजमहल का वजन: Taj Mahal Facts
जब किसी बिल्डिंग या इमारत को बनाया जाता है तो उसका निर्माण अक्सर नमी वाली जगह से दूर किया जाता है लेकिन सोचने वाली बात है कि मुगल सम्राट शाहजहां ने फिर यमुना नदी से सटाकर ही क्यों ताजमहल का निर्माण कराया। एक बात और अगर ऐसा नहीं किया गया होता तो ताजमहल की नींव कुछ ही सालों में ध्वस्त हो गई होती। जानकर चौंक जाएंगे कि ताजमहल की नींव में 50 कुएं हैं। इन्हीं कुओं पर ताजमहल टिका हुआ है। जब इसका निर्माण हो रहा था, तब कुओं में आबनूस और महोगनी की लकड़ियां भरी गई थी। चूंकि इन लड़कियों की मजबूती के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है. इसलिए इन कुओं को इस तरह बनवाया गया था, जिससे उन्हें यमुना नदी का पानी मिलता रहे। Taj Mahal Facts
जितना पानी, उतनी बढ़ेगी खूबसूरती: Taj Mahal Facts
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की कोशिश रहती है कि ताजमहल के पीछे लबालब पानी भरा रहे क्योंकि ताजमहल के पीछे जितना ज्यादा पानी होगा, खूबसूरती भी उसकी उतनी ही अधिक होगी। क्योंकि आगरा में ताजमहल के निर्माण में लगे संगमरमर और पानी का तालमेल सबसे खूबसूरत नजारा बनाता है। Taj Mahal Facts
ताजमहल से जुड़े इन फैक्ट्स को भी जानें: Taj Mahal Facts
ताजमहल की मिनारें इस तरह बनवाई गई हैं कि अगर तेज झटके का भूकंप भी आ जाए तो ये मिनारें बीच में मौजूद मुख्य गुंबद पर कभी भी नहीं गिरेंगी। भूकंप की स्थिति में अगर ये गिरती हैं तो बाहर की तरफ गिरेंगे। Taj Mahal Facts
ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। ताजमहल को सफेद बनवाने के बाद उन्होंने सोचा था कि यमुना पार एक काले रंग का ताजमहल बनवाया जाए। शाहजहां चाहते थे कि इस काले ताजमहल में मौत के बाद उन्हें दफनाया जाए लेकिन काले रंग का ताजमहल नहीं बनवाया। Taj Mahal Facts
ताजमहल बनाने में 22 साल का समय लगा था। 22,000 से ज्यादा मजदूरों ने इसका निर्माण किया था। ताजमहल का सामान लाने के लिए 1,000 हाथियों का इस्तेमाल किया गया था। उस वक्त इसे बनाने में 3.2 करोड़ रुपए का खर्च आया था। Taj Mahal Facts
ताजमहल का निर्माण कई देशों से लाए गए बहुमूल्य पत्थर से कराया गया है। इसमें लगे 28 तरह के रत्न श्रीलंका और चीन से लाए गए थे, भारत के अलग-अलग राज्यों से भी सामान मंगवाए गए थे। संगमरमर के सफेद पत्थर राजस्थान से, जैस्पर पंजाब से, नीला रत्न तिब्बत से, पन्ना श्रीलंका से और क्रिस्टल चीन से मंगाए गए थे। Taj Mahal Facts
ताजमहल का रंग दिन के समय के अनुसार हल्का-हल्का बदलता रहता है। दिन के वक्त यह गुलाबी छटा लिए होता है, दोपहर में दूधिया सफेद और शाम को हल्का सुनहरा। चांद की चांदनी में ताजमहल सबसे खूबसूरत नजर आता है। Taj Mahal Facts
ताजमहल की वास्तु शैली में फारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला का मिश्रण है। 1632 ई. में यह बनकर तैयार हुआ था। 1653 में गुंबद का निर्माण पूरा हुआ था। Taj Mahal Facts
एक फैक्ट ये भी कि ताजमहल को आगरा में नहीं बल्कि बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) में बनाए जाने का विचार था। क्योंकि यहीं पर प्रसव के दौरान मुमताज महल का निधन हुआ था। लेकिन बुरहानपुर में सफेद संगेमरमर की न मिल पाने के कारण इसे आगरा में बनवाने का फैसला लिया गया। Taj Mahal Facts